[aioseo_breadcrumbs]

खतौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी के 3 मामले खुले, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

Share This Article

मुजफ्फरनगर – थाना खतौली पुलिस ने वाहन चोरी के तीन अभियोगों का अनावरण करते हुए तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

 

पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को खतौली पुलिस नावला रोड स्थित भैंसी पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन किशोर चोरी की मोटरसाइकिल लेकर आने वाले हैं। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन किशोरों को रोककर पूछताछ की।

 

पूछताछ में बाल अपचारियों ने पुलिस को बताया कि वे मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। उनके द्वारा खतौली मेले से चार तथा मेरठ से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की जानकारी दी गई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अलकनंदा नहर पुल से फुलत जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

 

बरामद मोटरसाइकिलें:

 

स्प्लेंडर नंबर DL4SBU7841

 

स्प्लेंडर नंबर UP20BA5995

 

स्प्लेंडर नंबर UP15AA8822

 

स्प्लेंडर नंबर UP15AA1823

 

KTM मोटरसाइकिल नंबर MH49AF2533

 

 

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मु0अ0सं0 313/2026, 314/2026 और 316/2026, थाना खतौली से संबंधित तीन अभियोगों का अनावरण किया गया है। बाल अपचारियों के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राव तथा थाना प्रभारी खतौली दिनेश चन्द के नेतृत्व में की गई।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This