CDSCO Drug Alert August 2026: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के अगस्त माह के ड्रग अलर्ट में देशभर की 221 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। फेल पाए गए सैंपलों में बच्चों के सिरप, एंटीबायोटिक, हार्ट, बुखार, खांसी, पेट, किडनी और आंखों की दवाओं के अलावा इंजेक्शन और विटामिन उत्पाद भी शामिल हैं।
CDSCO के ड्रग अलर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बनी 63 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड की 39, गुजरात की 17, महाराष्ट्र की 16, मध्य प्रदेश की 12, तमिलनाडु और हरियाणा की 11-11, सिक्किम और उत्तर प्रदेश की 9-9 तथा पंजाब की 8 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुए हैं।
191 दवाओं की जांच स्टेट लैब में
अगस्त के ड्रग अलर्ट में शामिल दवाओं में से 191 सैंपलों की जांच स्टेट ड्रग टेस्टिंग लैबोरेट्रीज, जबकि 29 सैंपलों की जांच केंद्रीय प्रयोगशालाओं में की गई। जांच में निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले उत्पादों को अलर्ट में शामिल किया गया।
हिमाचल के कई औद्योगिक क्षेत्रों में बनी दवाएं
हिमाचल प्रदेश में फेल पाए गए दवाओं के सैंपल बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, झाड़माजरी, भुड्ड, दवनी, गुल्लरवाला, कालाअंब, पांवटा साहिब, परवाणू, सोलन और कांगड़ा स्थित दवा निर्माण इकाइयों से जुड़े हैं।
पंजाब में भी 8 दवाओं के सैंपल फेल
CDSCO के अगस्त ड्रग अलर्ट में पंजाब में निर्मित 8 दवाओं के सैंपल भी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। वहीं हिमाचल प्रदेश में 63 दवाओं के सैंपल फेल होने से राज्य के बड़े फार्मा उत्पादन केंद्रों में बनने वाली दवाओं की गुणवत्ता को लेकर निगरानी और जांच पर ध्यान गया है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









