सहारनपुर – मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने 22 सितंबर को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के नोडल अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की।

बैठक में मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यवाही, महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण, महिला बीट व्यवस्था, जनजागरूकता कार्यक्रमों और विभिन्न हेल्पलाइन के माध्यम से की जा रही कार्रवाई की जनपदवार समीक्षा की गई।
डीआईजी ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति के तहत संचालित गतिविधियों का नियमित अनुश्रवण करते हुए मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट व्यवस्था की प्रभावी समीक्षा सुनिश्चित करें। महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाए।
उन्होंने महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी करने तथा शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यों की प्रगति से वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित रूप से अवगत कराने के निर्देश दिए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









