[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ी, 4 उपभोक्ताओं पर मुकदमा

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 22 सितंबर 2026। विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में छापेमारी कर 4 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। कार्रवाई में मीटर केबल में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया।

 

मुख्य अभियंता (वितरण) विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल एवं अधिशासी अभियंता के निर्देशन में विभागीय टीम ने विद्युत चोरी रोकने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मिमलाना रोड के चिन्हित हाईलॉस फीडर शाहबुद्दीनपुर रोड पर मॉर्निंग रेड की।

 

जांच के दौरान क्षेत्र में 37.7 प्रतिशत लाइन लॉस पाया गया। टीम ने मौके पर जांच करते हुए 4 उपभोक्ताओं द्वारा मीटर की केबल में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत उपभोग किए जाने का मामला पकड़ा। इनमें विद्युत भार 11.63 किलोवाट पाया गया, जबकि एक अन्य उपभोक्ता के परिसर पर विद्युत अनियमितता भी मिली।

 

विभाग द्वारा विद्युत अधिनियम-2003 की संबंधित धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, चारों उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एंटी पावर थेफ्ट थाने में तहरीर दी गई है।

 

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली चोरी जैसे दंडनीय अपराध से बचें और अधिकृत कनेक्शन के माध्यम से ही विद्युत का उपयोग करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

कार्रवाई मुख्य अभियंता विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल एवं विभागीय अधिकारियों के निर्देशन में की गई।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This