[aioseo_breadcrumbs]

फर्जी GST फर्म बनाकर राजस्व को चूना लगाने का मामला, नई मंडी पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

Share This Article

मुजफ्फरनगर – थाना नई मंडी पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्मों का गठन एवं संचालन कर फर्जी बिल तैयार करने और लेन-देन दिखाकर राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में वांछित एवं प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक जियो सिम कार्ड तथा फर्जी जीएसटी फर्मों के फर्जी बिलों की प्रतियां और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2025 को राज्य कर अधिकारी, खंड-4 मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मंडी में शिकायत दी गई थी कि इन्तयाज निवासी मोईदीनपुर द्वारा फर्जी फर्म संचालित कर बंद हो चुकी फर्मों के साथ लेन-देन दर्शाते हुए राजस्व को क्षति पहुंचाई जा रही है। शिकायत के आधार पर थाना नई मंडी में मुकदमा अपराध संख्या 524/2025, धारा 318(4), 336(3), 338 व 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

इसी मामले में 21 सितंबर 2026 को नई मंडी पुलिस ने जानसठ रोड से लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर जाने वाले रास्ते से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्तयाज पुत्र सादुल्ला खान, निवासी ग्राम मोईदीनपुर, थाना खतौली, हाल निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड लद्दावाला, थाना कोतवाली नगर तथा सलमान पुत्र निसार अहमद, निवासी खालसा पट्टी सुजडू, थाना खालापार के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से फर्जी जीएसटी फर्मों के फर्जी बिलों की प्रतियां एवं अन्य संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, एसपी सिटी अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव तथा थाना प्रभारी नई मंडी आनन्द देव मिश्र के नेतृत्व में की गई।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This