[aioseo_breadcrumbs]

सेवा संकल्प अभियान: ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, 1487 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 22 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता के माध्यम से सपनों के भारत की मनमोहक तस्वीरें कागज पर उकेरीं।

 

 

प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपनी चित्रकारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, विकास और बेहतर भविष्य को लेकर अपनी कल्पनाओं को अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 1487 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। आयोजन ने बच्चों को अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपने विचारों को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This