मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल स्थित ई-नाम कार्यालय में मंडी समिति की सचिव निलिमा गौतम एवं मंडी समिति स्टाफ के साथ नवीन मंडी व्यापार संघ की समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडी व्यवस्था, व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में गुड़ के नए सत्र की शुरुआत पर व्यापारियों एवं किसानों को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक गुड़ की आवक नवीन मंडी स्थल पर सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि किसानों और व्यापारियों दोनों को इसका लाभ मिल सके।
व्यापारियों की प्रमुख मांग पर तत्काल फैसला लेते हुए मंडी समिति की सचिव निलिमा गौतम ने बाबूराम गेट नंबर-4 को शाम 8 बजे तक खुला रखने के निर्देश जारी कर दिए। इस निर्णय से गेट नंबर-4 से आवागमन करने वाले व्यापारियों एवं किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
बैठक में मंडी परिसर की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, हाई-मास्ट लाइट, ई-नाम की ऑनलाइन समस्याओं, पार्टनरशिप एवं प्रोपराइटर फर्मों से जुड़ी समस्याओं तथा आगामी चुनावी अधिग्रहण के चलते व्यापारियों को होने वाली संभावित परेशानियों पर भी चर्चा हुई। सचिव ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा और महामंत्री अचिंत मित्तल ने कहा कि मंडी समिति एवं व्यापारियों के बीच लगातार संवाद और समन्वय बना रहना जरूरी है। इससे व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होने के साथ मंडी की व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
बैठक में कोषाध्यक्ष अशोक बंसल, संरक्षक कृष्ण चंद्र मुंदड़ा, जगवीर सिंह, जितेंद्र कुच्छल, दिनेश राठी, रिंकल बंसल, सचिन सिंघल, रजत सिंघल, मनीष चौधरी, रवि शर्मा, रमेश कुमार, अर्पित सिंघल, अमन कुच्छल, कुश कुच्छल, रवि कुच्छल, अरुण गुप्ता, संदीप जैन, अरविंद सिंह, राघव मिश्रा, सतेंद्र मान, भारत सिंघल, सोनू सिंघल, कुलवंत सिंह काकण, विनोद कुमार शर्मा, नवल प्रकाश अग्रवाल, कमल कुमार, पराग गोयल, अभिनंदन जैन, सुरेंद्र विनोद शर्मा, सतीश कुमार, मोन्टू, मोहित गुप्ता, सुशील मित्तल, अनिल, नितिन सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









