[aioseo_breadcrumbs]

जिला कारागार में DM-SSP का औचक निरीक्षण, बैरक से रसोई और सुरक्षा व्यवस्था तक परखी

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पुरुष एवं महिला बैरकों, रसोईघर, कार्यालय, अस्पताल तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान रसोईघर में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी गई और बंदियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पुरुष एवं महिला बंदियों से वार्ता कर जेल में मिलने वाली सुविधाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।

कारागार कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव तथा मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जेल में लगे जैमर सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई।

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दवाइयों की उपलब्धता और ओपीडी व्यवस्था की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों को शासन के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, शातिर बंदियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और जेल परिसर में किसी भी प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश को पूरी तरह रोका जाए। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और तैनात पुलिस बल को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This