[aioseo_breadcrumbs]

लिटिल मैनर में प्रतिभाओं का सम्मान, डॉ. अनुभव जैन ने बढ़ाया नन्हे अचीवर्स का हौसला

Share This Article

मुजफ्फरनगर – लिटिल मैनर में इस वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं उत्कृष्ट कार्यों में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में विशेष अवार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चयनित नन्ही प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्टार बैज एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में हिनाया बिशनोई, पुत्री सागर मल बागुड़ा, अधिशासी अभियंता (तकनीकी), मुजफ्फरनगर शहर को भी उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। स्टार बैज और सर्टिफिकेट प्राप्त कर हिनाया ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिससे परिवार एवं विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल रहा।

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहे मुजफ्फरनगर के वर्धमान हॉस्पिटल के जाने-माने एवं अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अनुभव जैन, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। डॉ. जैन ने नन्हे अचीवर्स को स्टार बैज एवं सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अनुभव जैन जैसे प्रतिष्ठित एवं अनुभवी चिकित्सक द्वारा बच्चों का उत्साह बढ़ाया जाना उनके लिए निश्चित रूप से प्रेरणादायक क्षण रहा। उनके प्रोत्साहन और आशीर्वचन से बच्चों में आगे बेहतर प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास बढ़ा।

टीम लिटिल मैनर ने डॉ. अनुभव जैन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की और नन्हे अचीवर्स के लिए यह अवसर यादगार बन गया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This