[aioseo_breadcrumbs]

‘सावनी’ में सुरों की सरिता, शास्त्रीय गायन से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

Share This Article

मुजफ्फरनगर – मां सरस्वती एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित संगीत-सरिता म्यूजिक एकेडमी, केडिया वाटिका, भोपा रोड के तत्वावधान में भोपा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सावनी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकेडमी के विद्यार्थियों के अभिभावकों सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान जी मिश्रा, कौशल्या मिश्रा, डॉ. एन.के. अरोरा, पंडित संजीव शंकर (महामंडलेश्वर), राकेश कुमार राठी, मुकेश लाल, विजय कुमार शर्मा, प्रदीप धनगर, रत्ना मिश्रा एवं संस्था के निदेशक पंडित दिलीप मिश्रा ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। निलेश और विशेष मिश्र ने स्वस्ति वाचन किया, जबकि पंडित दिलीप मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

इसके बाद संगीत-सरिता म्यूजिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने संगीत की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियां देकर अपनी संगीत साधना और प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण शास्त्रीय गायन रहा। विद्यार्थियों ने बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल और तराना प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

आरती पाल ने राग मधमाद सारंग, सिमरन ने राग मारवा, विशेष मिश्रा ने राग चारुकेशी, एकता शर्मा ने राग जयजयवंती, अर्पिता ने राग यमन, पलविंदर ने राग दरबारी कान्हड़ा, प्रिंस ने राग भैरव, अक्षिता धीमान ने राग जौनपुरी तथा वासु, वंशिका, निकिता एवं भव्यम ने राग बिहाग प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम स्थल को सुरों से गुंजायमान कर दिया।

तबले पर निलेश मिश्र, विशेष मिश्र, सिमरन कश्यप, तन्मय भट्ट एवं अक्षिता धीमान ने संगत की। तानपुरे पर आरती एवं सिमरन तथा हारमोनियम पर विशेष मिश्र ने संगत दी। वहीं विशेष मिश्र ने पियानो पर भी शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। निलेश मिश्र ने तबला एकल वादन की प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

कार्यक्रम में पुरुष वर्ग से मनोज चौधरी, मंगेश त्यागी, कमलकांत शर्मा, सौरभ मित्तल, नितिन शर्मा, रविन्द्र कुमार, पलविंदर सिंह, वासु गोयल, भव्यम, युवान सक्सेना, प्रागवंश, संजय शर्मा, दिव्यांश सैनी, शिवा, राम कुमार, आशुतोष पाल, नक्षत्र यादव, प्रिंस पाल, सचिन रहेजा, हिमांशु सुखीजा, शिव संगल, हनी सिंह, अनुज, विशेष मिश्र एवं निलेश मिश्र ने प्रस्तुतियां दीं।

महिला वर्ग से आरती पाल, एकता शर्मा, पारुल गर्ग, अर्चना शर्मा, निशा चौहान, ममता सिंह, रश्मि, रिया चौहान, वंशिका, सिमरन कश्यप, पूर्णिमा, शैली, निकिता चौहान, अक्षिता धीमान, रिद्धि जैन, विधि, वर्णिका, प्रणवी मित्तल, अयाना, समृद्धि सिंघल, भृथि, अरव्या शर्मा एवं सहर कौर ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया।

संगीत की विविधता का परिचय देते हुए संजय ने ‘मर्द टांगे वाला’, मनोज चौधरी ने ‘कसमें वादे प्यार वफा सब’, विशेष ने ‘कभी बेकसी ने मारा’, पलाश ने ‘अब मुझे रात दिन’, संजय और ममता ने ‘कौन हो तुम जो दिल में समाए जाते हो’, वासु और अर्पिता ने ‘ऐसा दीवाना’, आरती ने ‘लिखने वाले ने लिख डाले’, अक्षिता ने ‘तेरे बिन जिया जाए ना’, सिमरन ने ‘सलोना सा सजन’ और एकता शर्मा ने ‘आगे भी जाने ना तू’ प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के समापन की ओर सभी विद्यार्थियों ने संस्था के निदेशक पंडित दिलीप मिश्रा द्वारा रचित तथा गीतकार प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा लिखित समूह गीत ‘चल कर के चांद पर हम’ प्रस्तुत किया। गीत के माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं नैतिकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में महेंद्र आचार्य, प्रमुख भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आँचल तोमर, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. शिवानी लाल, सुघोष आर्य (डायरेक्टर, आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल), आशीष यादव, अमित पुंडीर (डायरेक्टर, के.पी.एस. एकेडमी), श्रवण त्यागी, सुधीर शर्मा, नीलकंठ भट्ट (संगीत अध्यापक), मयंक गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संगीत पक्ष अमित शर्मा, सरदार इंद्रपाल सिंह, मनीष नामदेव एवं सन्नी वैद्य ने संभाला।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This