[aioseo_breadcrumbs]

बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़: शातिर वाहन चोर बिलाल उर्फ मंकी घायल, तमंचा और बाइक बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर – बुढ़ाना थाना क्षेत्र में रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस और एक संदिग्ध वाहन सवार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर वांछित वाहन चोर बिलाल उर्फ मंकी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को थाना बुढ़ाना पुलिस क्राउन स्कूल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंदवाड़ा की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो आगे जाकर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोपी बाइक छोड़कर ईंख के खेत में घुस गया। पुलिस ने खेत की घेराबंदी करते हुए उसे आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

घायल आरोपी की पहचान बिलाल उर्फ मंकी पुत्र इस्तकार निवासी खैर नगर, थाना दिल्ली गेट, मेरठ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक बिलाल उर्फ मंकी के खिलाफ मेरठ, दिल्ली, गौतमबुद्धनगर और हरियाणा के विभिन्न थानों में चोरी, वाहन चोरी, हथियार और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वह थाना नौचंदी, मेरठ में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में भी वांछित बताया गया है।

मामले में थाना बुढ़ाना पर मु0अ0सं0 419/2026, धारा 109(1)/317(5) बीएनएस एवं 3/25/28 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह और थाना प्रभारी सुभाष अत्री के नेतृत्व में की गई। मुठभेड़ में थाना बुढ़ाना पुलिस की टीम शामिल रही।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This