[aioseo_breadcrumbs]

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रोहाना कलां डिस्टिलरी में चला स्वच्छता अभियान

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 19 सितंबर 2026। मैसर्स इंडियन पोटाश लिमिटेड, डिस्टिलरी यूनिट रोहाना कलां में शनिवार को “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026” के अंतर्गत स्वच्छता शपथ एवं प्लांट क्लीनलिनेस ड्राइव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम इकाई प्रमुख भारत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जबकि संचालन वरिष्ठ अधिकारी (EHS) द्वारा किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली और प्लांट परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया।

अभियान के दौरान विभिन्न कार्यस्थलों से अनावश्यक सामग्री एवं कचरे को हटाकर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित किया गया। इकाई प्रमुख भारत सिंह ने कर्मचारियों से स्वच्छता को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित कार्यस्थल बनाए रखने का आह्वान किया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This