मुजफ्फरनगर, 19 सितंबर 2026। जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अध्यक्षता में IGRS एवं CM डैशबोर्ड से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों एवं उनके निस्तारण की विभागवार समीक्षा की गई।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार जनशिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी जनशिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में पहुंचने से पहले उसका निस्तारण कराया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने IGRS पोर्टल एवं CM डैशबोर्ड पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा शिकायतकर्ता से प्राप्त फीडबैक की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर दोबारा जांच कर शीघ्र निस्तारित कराने को कहा गया।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों से संबंधित निस्तारण आख्या निर्धारित समय से करीब तीन दिन पूर्व अपलोड कर दी जाए, ताकि प्रकरणों का समय से निस्तारण सुनिश्चित हो सके। किसी प्रकरण के निस्तारण में तकनीकी या अन्य समस्या आने पर संबंधित अधिकारी तत्काल जिलाधिकारी के स्टेनो विजय कुमार एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस से संपर्क कर समस्या का समाधान कराएं।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









