मुजफ्फरनगर – 20 सितंबर को थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित जनता इंटर कॉलेज में प्रस्तावित केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में 19 सितंबर को पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने कार्यक्रम स्थल जनता इंटर कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रवेश और निकास व्यवस्था, मंच व वीआईपी क्षेत्र, पार्किंग, सुरक्षा घेरा, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट्स तथा कार्यक्रम स्थल के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया।
एसपी सिटी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्धारित प्वाइंट पर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और आवश्यकता के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा पार्किंग और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने, आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









