मुजफ्फरनगर – थाना भोपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रा के दौरान गुम हुए करीब 70 हजार रुपये कीमत के iPhone को महज एक घंटे में बरामद कर उसके स्वामी को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार 18 सितंबर 2026 को खतौली निवासी योगेश मोगा ने थाना भोपा पुलिस को सूचना दी कि यात्रा के दौरान उनका करीब ₹70,000 कीमत का iPhone कहीं गुम हो गया है। सूचना मिलते ही भोपा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए उपलब्ध संसाधनों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर मोबाइल की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम के प्रयासों का परिणाम रहा कि मात्र एक घंटे के भीतर गुम हुआ iPhone बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उसके स्वामी योगेश मोगा को सकुशल सौंप दिया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर योगेश मोगा ने मुजफ्फरनगर पुलिस एवं थाना भोपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस के अनुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। भोपा पुलिस की इस कार्रवाई से पुलिस की कार्यकुशलता के साथ-साथ आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूती मिली है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









