मुजफ्फरनगर। महावीर चौक के निकट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भारतीय किसान यूनियन की मासिक किसान महापंचायत आयोजित हो रही है। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान और समर्थक पहुंच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पंचायत का आयोजन पूरी रात चलेगा। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत विभिन्न वाहनों से बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं।
महापंचायत को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है तथा अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









