मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम आयोजित कर विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति और शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
SSP ने संबंधित शाखा प्रभारियों और कर्मचारियों को अभिलेख व्यवस्थित एवं नियमानुसार रखने, कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा विभागीय नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयी कार्यों में लापरवाही न बरतने और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।
इस दौरान SP Crime इन्दु सिद्धार्थ, ASP सिद्धार्थ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









