मुजफ्फरनगर – हिंदू रक्षा दल और बजरंगी सेना के पदाधिकारियों ने SSP कार्यालय पहुंचकर एक CA और उसके सहयोगियों पर करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी, फर्जी लेन-देन और टैक्स चोरी के आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।
पदाधिकारियों ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की। उनका दावा है कि शुरुआती तौर पर करीब 5 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि विस्तृत जांच होने पर कथित लेन-देन की रकम कई सौ करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर आरोपों की वास्तविकता सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









