[aioseo_breadcrumbs]

सफाई कर्मियों के कल्याण को लेकर आयोग सख्त, 5 तारीख तक मानदेय भुगतान के निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 18 सितंबर 2026। विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद की अध्यक्षता में सफाई कर्मियों के कल्याण, सुरक्षा किट, सामाजिक सुरक्षा एवं एस एक्ट-2013 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अध्यक्ष ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों को उनके मानदेय का भुगतान समय से किया जाए। संविदा एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों को बढ़े हुए मानदेय के अनुसार हर माह 5 तारीख तक भुगतान सुनिश्चित करने तथा पीएफ, ईपीएफ आदि की नियमानुसार कटौती करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी सफाई कर्मी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार को नियमानुसार शैक्षिक योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने तथा देय मानदेय का शीघ्र भुगतान किया जाए। सफाई कर्मियों के पीएफ का भुगतान नहीं करने वाले ठेकेदारों या कंपनियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

अध्यक्ष ने प्रत्येक सफाई कर्मचारी का ईएसआई कार्ड बनवाने तथा नगर निकायों में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र सफाई कर्मियों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने और कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने को कहा। उच्च शिक्षा के लिए पात्र व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को दिए गए।

उन्होंने सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याएं भी जानीं और कहा कि समस्या होने पर आयोग से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही सफाई कर्मियों से संबंधित मामलों की नियमित निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग बैठक कराने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने आयोग अध्यक्ष को निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This