गाजियाबाद। खाने-पीने की चीजों में मिलावट का एक और मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक गोदाम पर छापेमारी कर कथित तौर पर छोटी दाने वाली काली मिर्च को मैदा और गोंद मिलाकर मोटा करने और बाद में रिफाइंड तेल से पॉलिश कर महंगे दाम पर बेचने का मामला पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान कारोबारी लोकेश गुप्ता के गोदाम से करीब 1,200 किलो काली मिर्च, 3,000 किलो मैदा, 900 किलो गोंद और 225 किलो रिफाइंड तेल बरामद किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बरामद सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाने की चीजों में इस तरह की कथित मिलावट सीधे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला है। सवाल यह है कि मुनाफे के लालच में आखिर कब तक लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ होता रहेगा? ऐसे मामलों में दोष सिद्ध होने पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप








