[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति-5.0 के तहत एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Share This Article

मुजफ्फरनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज, गांव-कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया।

पुलिस टीमों ने पंफलेट वितरित कर डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102 और एंबुलेंस सेवा-108 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के संबंध में भी बताया गया।

इस दौरान महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना समेत विभिन्न महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This