मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस विभाग द्वारा प्रयोग किए जाने वाले शस्त्रों एवं विभिन्न उपकरणों का विधि-विधानपूर्वक पूजन किया।
इस अवसर पर SSP ने शस्त्रों और पुलिस उपकरणों की पूजा-अर्चना कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा पुलिस बल की सुरक्षा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में SP सिटी अमृत जैन, SP ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, SP क्राइम इन्दु सिद्धार्थ, SP ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे, ASP सिद्धार्थ मिश्रा, CO नई मंडी राजू कुमार साव, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

इसके बाद पुलिस परिवार के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ भोजन कर आपसी भाईचारे, सामूहिकता और सौहार्द का संदेश दिया।
SSP संजय कुमार वर्मा ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा और कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









