[aioseo_breadcrumbs]

फुगाना में बुजुर्ग की मौत के मामले में दूसरा नामजद आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

फुगाना में बुजुर्ग की मौत के मामले में दूसरा नामजद आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। फुगाना पुलिस ने बुजुर्ग की मौत के मामले में वांछित दूसरे नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को देहरादून एक्सप्रेस-वे के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर 2026 को थाना फुगाना क्षेत्र के ग्राम खरड़ में पड़ोसी दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जय सिंह पुत्र सीरिया के साथ मारपीट हुई थी। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इस मामले में मुख्य आरोपी मनोज मलिक को पुलिस ने 16 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, 17 सितंबर को थाना फुगाना पुलिस ने नामजद आरोपी तेजवीर सिंह उर्फ छोटू पुत्र वेदपाल सिंह उर्फ पप्पू, निवासी खरड़ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक चौधरी, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This