[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, कहीं NICU तो कहीं ऑपरेशन थिएटर सील, बिना बिल की दवाएं भी मिलीं

Share This Article

मुजफ्फरनगर – फर्जी और मानकों पर खरे न उतरने वाले अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई अस्पतालों में छापेमारी कर व्यवस्थाओं की जांच की।

सुजडू चुंगी स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान फायर एनओसी नहीं मिलने पर अस्पताल को नोटिस जारी किया गया।

वहीं B.M.R. अस्पताल में जांच के दौरान NICU को सील कर दिया गया। एक कमरे में बड़ी मात्रा में बिना बिल की दवाइयां मिलने पर उस कमरे को भी सील किया गया।

इसके अलावा मुस्कान हॉस्पिटल में अधिकृत डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की लगातार हो रही इस कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This