[aioseo_breadcrumbs]

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर SSP संजय कुमार वर्मा ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर जनपद की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। गोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ।

बैठक में एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना व शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

SSP ने अपराध नियंत्रण, लंबित अभियोगों के निस्तारण, साइबर अपराध, मीडिया से संबंधित घटनाओं और आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महत्वपूर्ण घटनाओं पर तत्काल तथ्यात्मक जानकारी जुटाकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने तथा मीडिया को केवल प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

साइबर अपराध की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने और साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं प्रस्तावित गैंगचार्ट और गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई वाले मामलों की समीक्षा करते हुए अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों से संबंधित अभिलेखों की जांच और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों और विवादित मामलों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने को कहा गया। न्यायालयों में गवाहों की समय से उपस्थिति, प्रभावी पैरवी और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया गया।

इसके अलावा IGRS, यक्ष ऐप, SID, ई-साक्ष्य और ई-समन की प्रगति की समीक्षा की गई। SSP ने जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 60 और 90 दिवस की विवेचनाओं सहित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अनावश्यक रूप से विवेचनाएं लंबित न रखने को कहा गया।

SSP संजय कुमार वर्मा ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This