[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग, 7 उपभोक्ता अवैध विद्युत उपयोग करते मिले

Share This Article

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के अनुपालन में विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी रोकने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र न्यू रुड़की रोड के हाईलोस फीडर क्षेत्र के ब्रह्मपुरी इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

मुख्य अभियंता विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल तथा अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड के नेतृत्व में विभागीय टीम ने अभियान चलाया। जांच के दौरान 7 उपभोक्ताओं के मीटर के केबिल में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते हुए पाया गया। विभाग के अनुसार इन मामलों में कुल 17.26 किलोवाट विद्युत भार का अनधिकृत उपयोग सामने आया।

विभाग ने विद्युत अधिनियम-2003 की संबंधित धाराओं के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए सभी 7 उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एंटी पावर थेफ्ट थाने में तहरीर दी है।
अधिशासी अधिकारी कुलदीप कुमार सिंह ने मामले की जानकारी दी

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली का उपयोग वैध एवं अधिकृत कनेक्शन के माध्यम से ही करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This