[aioseo_breadcrumbs]

मौत का सामान बेचने वाले तस्करों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, मुठभेड़ में 7 पिस्टल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Share This Article

मेरठ – थाना परतापुर पुलिस और स्वाट टीम नगर मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय एवं अंतर्जनपदीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ, जबकि कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 7 अवैध .32 बोर पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त सुजुकी स्कूटी बरामद हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मेरठ निवासी तीन व्यक्ति दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को अवैध पिस्टल बेचने के लिए अच्छरौंडा-बहादुरपुर मार्ग स्थित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास मिलने वाले हैं। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में आमिर पुत्र हाजी फरियाद निवासी वेलकम कॉलोनी, नई दिल्ली के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने कॉम्बिंग करते हुए कांशीराम योजना स्थित खंडहरनुमा भवन से शुऐब, शादान उर्फ पकौड़ी और साजिद को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अवैध पिस्टलों की खरीद-फरोख्त और तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की है। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना देहली गेट में चोरी का मुकदमा भी दर्ज पाया गया।

मामले में थाना परतापुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में शादान उर्फ पकौड़ी और शुऐब का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This