[aioseo_breadcrumbs]

बेहट पहुंचने पर स्वामी यशवीर महाराज का भव्य स्वागत, हिंदू वीरों के जुलूस के साथ पहुंचे कार्यक्रम स्थल

Share This Article

सहारनपुर/बेहट। स्वामी यशवीर महाराज के बेहट, सहारनपुर पहुंचने पर हिंदू समाज के लोगों और समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और स्वामी यशवीर महाराज का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद हिंदू वीरों द्वारा जुलूस निकाला गया। स्वामी यशवीर महाराज को जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। रास्ते भर समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया और जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद स्वामी यशवीर महाराज ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों एवं समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This