[aioseo_breadcrumbs]

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, गणेश चतुर्थी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Share This Article

मुजफ्फरनगर। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में भगवान श्री गणेश जी का पूजन एवं भव्य आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल,जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, कार्यक्रम संयोजक भीमसेन कंसल, जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी लोगों ने सहभागिता की।

सभी ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन कर आरती में भाग लिया और प्रदेश एवं जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम से पूर्व ग्राम भोपा स्थित भूमिया मंदिर में भी भगवान श्री गणपति जी की प्रतिमा के दर्शन कर नमन किया गया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This