[aioseo_breadcrumbs]

गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए प्रस्ताव 19 सितंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 15 सितंबर 2026। अपर जिलाधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) देश दीपक सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2026-27 के लिए गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु पात्र महानुभावों के प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराए जाएं।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कार्यालय आयुक्त सहारनपुर मंडल, सहारनपुर के पत्र दिनांक 16 जुलाई 2026 के साथ संलग्न उत्तर प्रदेश शासन, राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग, लखनऊ के पत्र दिनांक 22 जून 2026 एवं 03 सितंबर 2026 में पुरस्कार के लिए निर्धारित अर्हताओं एवं मापदंडों का उल्लेख किया गया है।

इन मापदंडों को पूरा करने वाले पात्र व्यक्तियों के प्रस्ताव में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का तथ्यात्मक विवरण, अभिलेखीय साक्ष्य, निर्धारित प्रारूप में स्पष्ट आख्या एवं संस्तुति उपलब्ध कराया जाना है। शासन को प्रस्ताव दिनांक 30 सितंबर 2026 तक उपलब्ध कराए जाने हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कार्यालय पत्र संख्या-1172/15-बी/2024-27/जे.ए. दिनांक 25 जुलाई 2026 तथा पृष्ठांकन संख्या-1443/जे.ए. दिनांक 10 सितंबर 2026 के माध्यम से निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन वांछित आख्या अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

अपर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट को पुनः निर्देशित किया कि शासन के निर्देशों के क्रम में अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित पात्र व्यक्तियों के प्रस्तावों का परीक्षण कर सुसंगत आख्या एवं स्पष्ट संस्तुति सहित 04 प्रतियों में प्रत्येक दशा में 19 सितंबर 2026 तक इस कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि सभी प्रस्तावों को समय से शासन को प्रेषित किया जा सके।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This