मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा—“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 36 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
काली नदी पुल पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम काली नदी पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 36 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रउफ उर्फ काना पुत्र यूसुफ उर्फ बुद्धू, निवासी हाल पता तौफीक का होटल, कलियर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र करीब 34 वर्ष के रूप में हुई है।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में मु0अ0सं0 345/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रउफ उर्फ काना का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में पशु क्रूरता अधिनियम, गोवध अधिनियम, आयुध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, चोरी से संबंधित धाराओं और हत्या के प्रयास सहित कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 से 2026 तक कुल 11 मुकदमों का विवरण सामने आया है। इनमें थाना कोतवाली नगर और थाना तितावी में दर्ज मामले शामिल हैं।
एसएसपी के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा तथा थाना प्रभारी कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विक्रान्त कुमार, उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह, कांस्टेबल मनीष और कांस्टेबल वेदराम, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।
बरामदगी:
➡️ 1 किलो 36 ग्राम अवैध गांजा
मुकदमा:
➡️ मु0अ0सं0 345/2026
➡️ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट
➡️ थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
नोट: आरोपी पर लगाए गए आरोप पुलिस कार्रवाई/अभिलेखों पर आधारित हैं। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









