[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर की बिजली व्यवस्था को बड़ी सौगात– सूजडू में ₹78.82 करोड़ की लागत से बनेगा 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र

Share This Article

मुजफ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए सूजडू में 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र एवं संबंधित 132 केवी लाइन का निर्माण कराया जाएगा। इससे सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैंप, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड, खालापार सहित आसपास के क्षेत्रों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का आभार जताया।

मंत्री के अनुसार पिछले 9 वर्षों में मुजफ्फरनगर में करीब ₹300 करोड़ के विद्युत विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें नए उपकेंद्र, विद्युत लाइनें, ट्रांसफार्मर, फीडर निर्माण, क्षमता वृद्धि और आरडीएसएस के तहत करीब ₹90.85 करोड़ के कार्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मजबूत विद्युत व्यवस्था से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योगों और आम उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा तथा औद्योगिक-व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

“विकास की गति निरंतर जारी है — विकसित मुजफ्फरनगर, सशक्त मुजफ्फरनगर।”

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This