[aioseo_breadcrumbs]

एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में IGRS की समीक्षा बैठक,शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 09 सितंबर 2026। जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में IGRS की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी जनशिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में पहुंचने से पहले निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों की भी तत्काल समीक्षा कर निस्तारण के निर्देश दिए गए। 17 सितंबर को दोबारा समीक्षा होगी। सुधार नहीं मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

एडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद की IGRS रैंकिंग में सुधार हो सके।

बैठक में एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

राष्ट्रीय पोषण माह का मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत प्रशासक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने पर सीएम योगी का जताया आभार

Read More »

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

राष्ट्रीय पोषण माह का मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत प्रशासक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने पर सीएम योगी का जताया आभार