[aioseo_breadcrumbs]

राष्ट्रीय पोषण माह का मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत प्रशासक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने पर सीएम योगी का जताया आभार

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 09 सितंबर 2026। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का जनपद स्तर पर शुभारंभ विकास भवन सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा और सुना गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 और सहायिकाओं का मानदेय ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 किया है। इसके साथ साड़ी के लिए ₹500 सहायता और कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी दी गई है। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

बच्चों के भविष्य में आंगनबाड़ी की अहम भूमिका

मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि वे केवल संस्था से जुड़ी कर्मचारी के रूप में नहीं, बल्कि निष्ठावान सरकारी सेवक की भावना से कार्य करें और बच्चों के बेहतर भविष्य व सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा पोषण माह

इस दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को बेहतर पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए घर-घर अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रशासक जिला पंचायत डॉ. वीरपाल निर्वाल, विधायक मीरापुर प्रतिनिधि सुप्रिया पाल, जिला विकास अधिकारी दिग्विजयनाथ तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This