मुजफ्फरनगर —- बढ़ते साइबर अपराधों के बीच थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर ने “BOSS SCAM” के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक 04 बड़ी साइबर ठगी की घटनाओं को समय रहते विफल किया।
साइबर अपराधियों के हाथों में जाने से पेपर मिल कंपनी, ऑक्सीजन गैस सप्लाई कंपनी, होटल एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों की करीब ₹2 करोड़ 68 लाख की रकम बचाई गई।
🔥 होटल से ₹1 करोड़ की ठगी का प्रयास नाकाम
साइबर ठगों ने होटल के वरिष्ठ अधिकारी/प्रबंधन के नाम और पद का दुरुपयोग कर कर्मचारियों से करीब ₹1 करोड़ का भुगतान कराने का प्रयास किया। “BOSS SCAM” को लेकर पहले से हुई जागरूकता के चलते कर्मचारियों ने भुगतान निर्देशों का सत्यापन किया, जो फर्जी पाए गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी टल गई।
💰 03 खातों में ₹17.18 लाख फ्रीज
साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की जांच के बाद 03 खातों में मौजूद ₹17 लाख 18 हजार रुपये होल्ड/फ्रीज कराए गए।
👮♂️ व्यापारियों और एकाउंटेंट्स को किया जा रहा जागरूक
पुलिस ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कंपनियों, होटल और फर्मों के कर्मचारियों से अपील की है कि वरिष्ठ अधिकारी के नाम से आए किसी भी तत्काल भुगतान निर्देश का स्वतंत्र रूप से सत्यापन जरूर करें।
📞 साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
सतर्क रहें—सुरक्षित रहें।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








