मुजफ्फरनगर, 10 सितंबर 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लेबर रूम, एनबीएसयू, ओपीडी सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण किया।
एनबीएसयू में नवजात शिशुओं के उपचार एवं स्थिरीकरण की सुविधाओं, ऑक्सीजन, वार्मर, दवाओं, उपकरणों और साफ-सफाई की व्यवस्था परखी। वहीं लेबर रूम में प्रसव सेवाओं, स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण की स्थिति भी देखी।
सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रताप को निर्देश दिए कि माताओं और नवजात शिशुओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा दवाओं, उपकरणों और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








