[aioseo_breadcrumbs]

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक, अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के दिए निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 10 सितंबर 2026। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के निर्देशानुसार सिविल जज (सी.डि.)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी के विश्राम कक्ष में बैठक हुई।

बैठक में जनपद की विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधकों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक बैंक संबंधी वादों को चिन्हित कर आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर निस्तारित कराने को लेकर चर्चा की गई।

बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि लंबित वादों को चिन्हित करते हुए संबंधित पक्षकारों से समन्वय स्थापित करें और अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित कर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाएं।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

राष्ट्रीय पोषण माह का मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत प्रशासक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने पर सीएम योगी का जताया आभार

Read More »

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

राष्ट्रीय पोषण माह का मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत प्रशासक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने पर सीएम योगी का जताया आभार