[aioseo_breadcrumbs]

खालापार में पीस कमेटी की बैठक, एसपी सिटी अमृत जैन ने शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 10 सितंबर 2026। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन ने थाना खालापार परिसर में धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की।

बैठक में क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर जानकारी ली गई और सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। एसपी सिटी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना को बिना सत्यापन के आगे प्रसारित न करें।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट या संदेश प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के लिए जागरूक करने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

राष्ट्रीय पोषण माह का मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत प्रशासक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने पर सीएम योगी का जताया आभार

Read More »

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

राष्ट्रीय पोषण माह का मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत प्रशासक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने पर सीएम योगी का जताया आभार