दिनांक 31 मार्च 2026 — “टैक्सेशन बार एसोसिएशन (रजि.) मुज़फ्फरनगर” की वार्षिक आम सभा “न्यू दावत पार्टी हॉल मुज़फ्फरनगर” पर संपन्न हुई जिसमें मुनीश शर्मा एडवोकेट चुनाव अधिकारी द्वारा संघ के वार्षिक चुनाव में नीरज कुमार एडवोकेट को अध्यक्ष घोषित किया गया है। चुनाव अधिकारी मुनीश शर्मा एडवोकेट द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज कुमार को शपथ दिलाई गयी। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में प्रदीप शर्मा एडवोकेट उपाध्यक्ष, प्रशांत सक्सेना एडवोकेट महासचिव,कमल शर्मा एडवोकेट सचिव, मयंक अग्रवाल एडवोकेट सचिव (वित्त), एवं संदीप गर्ग एडवोकेट, दिव्य मित्तल एडवोकेट, अनिल शर्मा एडवोकेट, तुषार गुप्ता एडवोकेट, सारांश गर्ग एडवोकेट कार्यकारिणी समिति के सदस्य निर्वाचित हुए। अंत में महासचिव प्रशांत सक्सेना एडवोकेट द्वारा सबका धन्मवाद किया गया। इस अवसर पर सभा में राज कुमार एडवोकेट, आशीष अग्रवाल एडवोकेट, विकास शर्मा एडवोकेट, नवीन जैन एडवोकेट, नक्षत्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भवदीय
प्रशांत सक्सेना एडवोकेट
महासचिव
टैक्सेशन बार एसोसिएशन (रजि









