[aioseo_breadcrumbs]

महावीर जयंती पर भारत विकास परिषद ‘दिव्या’ शाखा द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित

Share This Article

मुजफ्फरनगर 31 मार्च —

प्राप्त समाचार के अनुसार महावीर जयंती के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद ‘दिव्या’ शाखा द्वारा महावीर चौक स्थित भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं आरती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों एवं शाखा परिवार के सदस्यों ने सहभागिता कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

कार्यक्रम में शाखा के अध्यक्ष संजय गोयल, सचिव मनोज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष तरुण गर्ग, महिला सहभागिता सोनल जैन तथा कार्यक्रम संयोजक विकास जैन, मुकेश जैन एवं प्रियंक जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त शाखा परिवार से किशोर जैन, संजय जैन, प्रवीण गुप्ता, कमल गोयल, संजय कपूर, सुशील कुमार तायल, निखिल गुप्ता, राजीव मित्तल, सुगंध जैन, महेंद्र कंबोज, शशिकांत मित्तल, नीरज शर्मा एवं आनंद चौहान सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। मातृशक्ति की ओर से आशा जैन, पूर्णिमा कंबोज, सिल्की जैन, जिज्ञासा मित्तल, अर्चना गर्ग, रेनू जैन, निशा जैन, जूली जैन, ममता गोयल एवं रश्मि मित्तल सहित अन्य महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

इस अवसर पर श्री वैश्य कुटुम सेवा समिति के प्रदेश संयोजक पवन सिंघल एवं कार्यकारी अध्यक्ष अजय गर्ग अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने भगवान महावीर स्वामी के उपदेश “अहिंसा परमो धर्म” पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों को उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। अंत में शाखा अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा उपस्थित जनों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This