[aioseo_breadcrumbs]

वेदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में एलुमनाई मीट का आयोजन

Share This Article

मुजफ्फरनगर –

वेदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में एक भावनात्मक और यादगार एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30 वर्षों के अंतराल के बाद पूर्व छात्राएँ एक साथ एकत्रित हुईं।

इस अवसर पर पूर्व छात्राओं में अपार उत्साह देखने को मिला। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया और विद्यालय के दिनों को फिर से जीने का अवसर प्राप्त किया। पूरे परिसर में अपनत्व, उल्लास और स्मृतियों की मधुर छाया देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व छात्राओं एवं आदरणीय शिक्षिकाओं के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती मीरा गुप्ता, मिस निरुपमा तथा वर्तमान प्रधानाचार्य श्रीमती राजेश कुमारी उपस्थित रहीं।

 

साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाएँ वीना कुमार, इला, प्रभा, सीमा, इंदु गुप्ता, मंजू शर्मा, विभूति, शशिबाला एवं वंदना जी विशेष अतिथि पूर्व अभिभावक अध्यक्ष योगेंदर सोम की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। सभी को शॉल एवं पुरुष आदि से सम्मानित किया गया और विद्यालय अनुदान हेतु प्राचार्य को 16 000 रुपए की भेंट दी गई।

पूर्व छात्राओं ने अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और शिक्षाओं ने उनके जीवन को दिशा प्रदान की है।

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नृत्य, संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, खेल एवं सहभागिता गतिविधियों ने कार्यक्रम में और भी उत्साह का संचार किया।

इस सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति में शिवाली, संगीता, रीना सोम, शैली, रुची अंजली, गज़ाला, राजी और भावना का विशेष योगदान रहा, जिनकी मेहनत और समर्पण से यह कार्यक्रम इतनी सुंदरता से संपन्न हुआ।

यह एलुमनाई मीट केवल एक पुनर्मिलन नहीं, बल्कि भावनाओं, संबंधों और स्मृतियों का उत्सव बन गया।

कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, साथ ही भविष्य में ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने का संकल्प भी लिया गया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This