[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – ब्राह्मण समाज ने डा. श्वेता कौशिक के भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर अपना शुभाशीष देते हुए किया उत्साह पूर्वक अभिनंदन

Share This Article

मुज़फ्फरनगर – जनपद में ब्राह्मण समाज द्वारा वरिष्ठ ब्राह्मण नेता एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव पं. उमादत्त शर्मा के आवास पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर डा. श्वेता कौशिक का जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति एवं जनपद के प्रतिष्ठित गणमान्यजनों ने फूलमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया और हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर डा. श्वेता कौशिक ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वह जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी के निर्देशन में अपनी सभी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी।कार्यक्रम के आयोजक पं. उमादत्त शर्मा ने डा. श्वेता कौशिक को कर्मठ एवं जुझारू महिला नेत्री बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि डा. श्वेता कौशिक एक सशक्त राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनके पिता पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद शर्मा जनपद के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ राजनेता हैं और भाजपा में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वहीं उनके पति शलभ कौशिक एक जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, जो वर्तमान में टैक्स बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष होने के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के भी अधिवक्ता है

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी धर्मपत्नी डॉ. श्वेता कौशिक अपनी कुशल कार्यशैली से भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ ब्राह्मण समाज की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी,

कार्यक्रम में बीना शर्मा, रीता शर्मा, सुनील शर्मा, पूनम शर्मा, वंशिका वशिष्ठ, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, शलभ कौशिक एडवोकेट,दीपक कृष्णात्रेय, सुभाष शर्मा, उपेन्द्र कौशिक, हिमांशु कौशिक (सभासद), सुदेश शर्मा, हरीश त्यागी (जिला पंचायत सदस्य) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This