[aioseo_breadcrumbs]

मुज़फ्फरनगर सीए ब्रांच द्वारा बैंक ब्रांच ऑडिट पर किया गया एक सेमिनार का आयोजन

Share This Article

आईसीएआई की मुज़फ़्फ़रनगर शाखा द्वारा विष्णु विहार, जानसठ रोड स्थित शाखा कार्यालय में बैंक ब्रांच ऑडिट पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

शाखा अध्यक्ष सीए सुनील कुमार ने वक्ता संगम कुमार अग्रवाल, शाखा समिति और उपस्थित सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सेमिनार में स्वागत किया।

 

सेमिनार का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया l नोएडा से पधारे संगम कुमार अग्रवाल ने शहर के सभी सीए सदस्यों को अपनी प्रैक्टिस में बैंक ब्रांच ऑडिट पर एक व्यावहारिक सत्र प्रदान किया, उनका मार्गदर्शन किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ और नए सीए सदस्य उपस्थित रहे। शाखा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष सीए संजय बंसल , सचिव सीए अतुल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए अंकिता कौशल , कार्यकारी सदस्य सीए सुरेंद्र कुमार ढींगरा एवं सिकासा अध्यक्ष सीए सागर मंगल भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में शहर के सम्मानित सीए अजय अग्रवाल, सीए संजय तायल, सीए विपिन कुच्छल, सीए नितिन अग्रवाल, सीए दिनेश गुलाटी, सीए आयुष गुलाटी , सीए राजीव सिंघल, सीए सुधीर, सीए निखिल मंगल , सीए अक्षय वर्मा, सीए अनूप भाटिया सहित भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में, सचिव सीए अतुल कुमार अग्रवाल ने सभी वक्ताओं, मुख्य अतिथि और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इस सेमिनार से सदस्यों को न केवल जानकारी प्राप्त हुई, बल्कि उन्हें अपने कौशल को और निखारने का अवसर भी मिला।”

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This