[aioseo_breadcrumbs]

मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) एवं नवरात्रि सप्ताह के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This Article

दिनांक 25.03.2026 को मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) एवं नवरात्रि सप्ताह के अंतर्गत  प्यारे जी महाराज स्पोर्ट्स एकेडमी, बुढ़ाना में आयोजित जूनियर नेशनल मिक्सड नेटबॉल प्रतियोगिता 2025-2026 के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

???? इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ द्वारा देश के विभिन्न 24 राज्यों(उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल व दिल्ली) से आए हुए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है तथा इसके लिए मिशन शक्ति अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया।

 

???? पुलिस अधीक्षक अपराध  द्वारा खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न/अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों, कोचों एवं आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई तथा पुलिस विभाग के इस प्रयास को महिला सुरक्षा की दिशा में सराहनीय पहल बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित एवं जागरूक रहने का संदेश दिया गया तथा मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This