[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा राष्ट्रीय इंटर कालेज शाहपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा हेतु बनाए गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 26/27.02.2026 की देर रात्रि को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर  आदित्य बंसल द्वारा थाना क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश-निकास रजिस्टर, ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल की उपस्थिति एवं सतर्कता का गहन परीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि बोर्ड परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्रों/उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए तथा स्ट्रांग रूम की 24×7 निगरानी सतत रूप से की जाए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने, अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रखने तथा प्रत्येक गतिविधि का विधिवत अभिलेखीकरण करने के निर्देश दिए गए।  उनके द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सजग रहे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरती जाए। इस दौरान थानाध्यक्ष शाहपुर  गजेन्द्र सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This