[aioseo_breadcrumbs]

स्कूलों के लिए हुए आदेश जारी,कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को नहीं दिया जाएगा मोबाइल फोन पर कोई होमवर्क,स्कूलों में समस्त शैक्षणिक कार्य सम्पन्न कराए जाए तथा होमवर्क दिया जाए

Share This Article

मुजफ्फरनगर 27 फरवरी 2026 अपर जिलाधिकारी प्रशासन  संजय कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि मुजफ्फरनगर मा० अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य महिला आयोग, लखनऊ के पत्र संख्या-254 दिनांक 05.02.2026 के द्वारा जनपद गाजियाबाद में नवीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनो द्वारा आत्महत्या किये जाने की अत्यन्त दुःखद पीडादायक एवं समाज को झकझोर देने वाली घटना संज्ञान में आई है। प्रथम दृष्टया उपलब्ध तथ्यों के अनुसार उक्त घटना की पृष्ठभूमि में मोबाइल फोन पर गेम खेलने की लत तथा पिता द्वारा इसके विरोध को प्रमुख कारण बताया गया है। यह घटना न केवल एक परिवार की अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज एवं शैक्षणिक व्यवस्था के लिए गम्भीर चेतावनी भी है। यह स्थिति अत्यन्त ही चिन्ताजनक है कि अल्पायु के बच्चे मोबाइल फोन के प्रति मानसिक, भावनात्मक एवं व्यवहारिक रूप से आसक्त होते जा रहे है। मोबाइल पर अनियंत्रित गेमिंग, सोशल मीडिया तथा अन्य अवांछनीय गतिविधियां बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक सम्बन्धों एवं सामाजिक संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है, जिसका चरम एवं भयावह परिणाम गाजियाबाद की उक्त आत्महत्या की घटना के रूप में परिलक्षित हुआ है।

 

उक्त के परिस्थितियों के दृष्टिगत आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने अधीनस्थ कक्षा 5 तक के समस्त शासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों में विषम एवं अपरिहार्य परिस्थितियों को छोडकर, मोबाइल फोन के माध्यम से होमवर्क, असाइनमेन्ट अथवा अन्य शैक्षणिक कार्य प्रेषित किये जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि विद्यालयों में समस्त शैक्षणिक कार्य सम्पन्न कराये जाये एवं होमवर्क दिया जाये, जिससे इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण एवं हदयविदारक घटनाओ की पुनरावृत्ति को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This