[aioseo_breadcrumbs]

27 करोड़ की लागत से बनने जा रहे बहुआयामी ऑडिटोरियम का मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया स्थल निरीक्षण

Share This Article

मुज़फ्फरनगर – 4 फरवरी

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासोन्मुख एवं जनकल्याणकारी नीतियों के क्रम में मुज़फ्फरनगर को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अपनी विधानसभा मुज़फ्फरनगर क्षेत्र के अंतर्गत महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जी.आई.सी.) परिसर में लाइब्रेरी के समीप लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित अत्याधुनिक बहुआयामी ऑडिटोरियम के शिलान्यास से पूर्व आज उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने परियोजना स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ परियोजना की समग्र रूपरेखा, भवन संरचना, आधुनिक तकनीकी सुविधाओं, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, अग्नि एवं सुरक्षा मानकों तथा निर्माण की समयसीमा पर गंभीर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों, पूर्ण पारदर्शिता तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।

 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि-

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर जिले को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए संतुलित विकास की दिशा में कार्य कर रही है। मुज़फ्फरनगर में प्रस्तावित यह बहुआयामी ऑडिटोरियम शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह परियोजना हमारे विद्यार्थियों, युवाओं, कलाकारों और सामाजिक संगठनों को एक आधुनिक मंच उपलब्ध कराएगी। योगी सरकार का संकल्प है कि विकास केवल राजधानी तक सीमित न रहे, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद तक पहुंचे।”

उन्होंने आगे कहा कि यह ऑडिटोरियम आधुनिक उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसे समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाएगा।

प्रस्तावित बहुआयामी ऑडिटोरियम में अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल सिस्टम, उच्च स्तरीय ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बैठने की क्षमता तथा बहुउपयोगी मंच जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह परियोजना शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं बौद्धिक गतिविधियों को नया आयाम देने के साथ-साथ मुज़फ्फरनगर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, नवनीत कुच्छल, विपुल भटनागर, कैप्टन प्रवीण, डॉ. जीत सिंह तोमर, वी.सी. एम.डी.ए. कविता मीणा, सी.डी.ओ. कमल किशोर, सचिव कुंवर बहादुर सिंह, एक्सईएन विनीत अग्रवाल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार राणा, एई ड़ी.के. तोमर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This