[aioseo_breadcrumbs]

भाजपा नेता व सभासद देवेश कौशिक ने नगर पालिका में हो रहे कार्यों में लगाया फर्जीवाड़े का आरोप,अधिशासी अधिकारी से की जांच की मांग

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ भाजपा नेता व नगर पालिका परिषद के वार्ड 26 के सभासद देवेश कौशिक ने अधिशासी अधिकारी को नगर पलिका परिषद् के निर्माण विभाग में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है और देशों पर दंडात्मक कार्यवाही की भी मांग की है

आपको बता दे सभासद देवेश कौशिक समय-समय पर एक जिम्मेवार जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ एक समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में उनकी विशिष्ट पहचान है

पूर्व में भी नगर पालिका में कार्यों में अनियमिताओं को लेकर उच्च अधिकारियों को शिकायत की थी जिसके बाद संज्ञान लेने पर आरोपियों पर कार्यवाही भी की गई थी

 

उन्होंने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि नगर पालिका परिषद् में लगातार फर्जी अनुभव, एफ०डी०आर० तथा अन्य प्रपत्र लगाये जाने की शिकायते प्राप्त हो रही है जिससे यह प्रतीत होता है कि निविदाये अत्यधिक न्यूनतम दरो पर डाली जा रही है। क्योकिं परफोर्मेन्स के रूप में जमा की जाने वाली राशि पूर्णतः पालिका में जमा न कर सम्भवतः फर्जी एफ०डी०आर०/प्रपत्र सलग्न करनी प्रतीत हो रही है जिसके कारण अधिकांश निविदाये आशा के विपरित न्यूनतम स्तर तक पहुंच चुकी है जिससे कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही हैं।

 

1. नगर पालिका परिषद् एक अनुभव देने का स्थान बन चुका है 5 लाख तक की निविदाओं को बोर्ड की स्विकृति के आधार पर अनुभव से मुक्त किया गया है जबकि इस सम्बन्ध में कोई शासनादेश नहीं है. जो कि फर्जीवाड़े की अत्याधिक शकां उत्पन्न कर रहा है।

 

2. दिनांक 12.01.2026 निविदाओं में प्रतिभाग करने वाले निविदा दाताओं द्वारा फर्जी अनुभव पन्त्र लगाकर निविदा प्राप्त करने का प्रयत्न किया गया है जिससे पालिका की छवि आम जन मानस में धुमिल हो गई है। तथा पालिका के निर्माण विभाग के अधिकारीयों की उदासीनता को प्रकट कर रही हैं।

 

3. उपरोक्त के अतिरिक्त भी निविदाओं में पूर्व में भी अनेक त्रुटियां प्राप्त होती रही है परन्तु सम्बन्धित के विरूद्ध कोई भी दंडात्मक कार्यवाही न होने के कारण हौसले बुलन्द रहे हैं।

 

अतः आपसे अपेक्षा की जाती है की सभी निविदाओं की गहनता से जाँच करने एवं फर्जी प्रपत्र लगाने वाले निविदा दाताओं के विरूद्ध कठोर से कठोर दडांत्मक कार्यवाही करते हुए निविदाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की कृपा करें एवं कृत कार्यवाही से अधोलिखित को भी अवगत कराने का कष्ट करें।

 

धन्यवाद।

 

प्रतिलिपिः-

 

1. मण्डल आयुक्त सहारनपुर।

 

2. जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर।

 

3. अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् मुजफ्फरगनर।

 

भवदीय – देवेश कौशिक

सभासद – वार्ड 26

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This