[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर स्थित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर सेल का निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 04.02.2026 को पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर  इन्दु सिद्धार्थ महोदया द्वारा थाना मंसूरपुर स्थित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर सेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं, शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया तथा शिकायत रजिस्टर में दर्ज प्रकरणों की प्रविष्टियों का अवलोकन किया गया। साथ ही साइबर सेल में प्राप्त शिकायतों, उनकी जांच प्रगति एवं रजिस्टर के सुचारू रख-रखाव की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध  द्वारा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अत्यंत संवेदनशीलता एवं प्रोफेशनल तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायत रजिस्टर के नियमित अद्यतन, पारदर्शिता एवं पीड़ितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही थाना मंसूरपुर पर प्रशिक्षु आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान प्र0नि0 मंसूरपुर  आनन्द देव मिश्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This