[aioseo_breadcrumbs]

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस द्वारा थाना मंसूरपुर पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया

Share This Article

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 10.01.2026 को जिलाधिकारी  उमैश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना मंसूरपुर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त  द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी को जनपद में सडक सुरक्षा एवं सडक दुर्घटना में होने वाली जनहानि को कम करने व जीवन बचाने के उद्देश्य से संचालित किये *नो-हेलमेट नो-हाइवे अभियान* के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के महत्व को समझाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खतौली  रामआशीष यादव, थाना प्रभारी मंसूरपुर  आनन्द देव मिश्रा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This